पटना, (ईएमएस)। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) नई बिलिंग सॉफ्टवेयर प्रणाली पर माइग्रेट कर रही हैं, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर, सुरक्षित और अधिक उन्नत डिजिटल सेवाएं प्रदान की जा सकें। बताया गया है कि इस तकनीकी अपग्रेड के कारण 20 मई शाम 7 बजे से 22 मई सुबह 8 बजे तक सभी ऑनलाइन बिजली सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। हालांकि, डिस्कॉम्स ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। अधिकारियों के अनुसार, यदि स्मार्ट मीटर उपभोक्ता इस अवधि में रिचार्ज नहीं कर पाते हैं, तब भी उनकी बिजली सप्लाई सामान्य रूप से जारी रहेगी। माइग्रेशन के दौरान बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज, नया कनेक्शन आवेदन, लोड और नाम परिवर्तन, बिल सुधार सहित अन्य ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। एनबीपीडीसीएल और एसबीपीडीसीएल ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय से पहले अपने लंबित बिजली बिल और स्मार्ट प्रीपेड रिचार्ज पूरा कर लें। संतोष झा- २० मई/२०२६/ईएमएस