वाराणसी (ईएमएस)। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियाँ के कुशल नेतृत्व में एसओजी व थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा “आपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना लोहता क्षेत्र में चेकिंग के दौरान से 01 नफ़र अभियुक्त वकील बिन्द पुत्र स्व0 राधेश्याम बिन्द निवासी- ग्राम रंगपुर थाना दरियांव जनपद रोहतास राज्य बिहार को 19 मई, 2026 को समय करीब 16.50 बजे सभईपुर अण्डरपास के पास से कुल 54.160 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना लोहता पुलिस द्वारा एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना -लोहता पुलिस व एसओजी वाराणसी टीम द्वारा थाना लोहता क्षेत्र में आपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग किया जा रहा था, तभी हरहुआ की तरफ से एक माल वाहक ट्रक तेजी से आती हुई दिखायी दिया, संदेह के आधार पर उक्त वाहन को रोका गया। वाहन को अभियुक्त वकील बिन्द चला रहा था जिससे पूछने पर बताया कि फल लेने के लिए बिहार से प्रयागराज जा रहा हूँ। सघनता से चेकिंग की गयी तो ट्रक से अवैध गाँजा बरामद हुआ। अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि अन्य राज्य से गाँजा खरीदकर ट्रक के आगे के तरफ बने डिवाइडर में छिपा दिया था, ताकि किसी को जानकारी न हो सके तथा अधिक लाभ हेतु स्थानीय बाजारों में बेचने हेतु लेकर जा रहा था कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। डॉ नरसिंह राम / 20 मई 26