भिंड ( ईएमएस ) | मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पंजीकृत हितग्राहियों के आश्रितों के लिए संचालित श्रमोदय मॉडल आई.टी.आई., मुगालिया छाप, नीलबड़, भोपाल में सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संस्थान में विद्यार्थियों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण (हॉस्टल सुविधा सहित) प्रदान किया जाएगा। संस्थान में विभिन्न तकनीकी एवं रोजगारपरक ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक वर्षीय ट्रेडों में वेल्डर, आई.ओ.टी. टेक्नीशियन (स्मार्ट सिटी), फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी तथा इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन शामिल हैं। वहीं दो वर्षीय ट्रेडों में इलेक्ट्रीशियन, सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट, टेक्नीशियन मेकाट्रॉनिक्स तथा एडवांस सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन संचालित किए जा रहे हैं। प्रवेश हेतु न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है, जबकि वेल्डर ट्रेड हेतु 8वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी पात्र होंगे। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में 10वीं/8वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, समग्र आईडी, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, नवीन पासपोर्ट आकार फोटो तथा संलग्नीकरण प्रमाण पत्र की मूल प्रति आवश्यक होगी। संस्थान में प्रवेश हेतु आवेदक अथवा उसके माता-पिता का मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पोर्टल पर पंजीयन होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन https://mpiticounseling.co.in एवं https://dsd.mp.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु वेबसाइट: www.shramodayamodeliti.com संपर्क नंबर: 0755-2925764, 9826947798, 9424454453 पर संपर्क करें।