20-May-2026
...


भिंड (ईएमएस)| मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड ने ग्राम पंचायत में साफ-सफाई नहीं पायी जाने तथा अन्य योजनाओं की प्रगति भी न्यून पाई जाने पर जनपद पंचायत मेहगांव की ग्राम पंचायत भारौलीकलां के सचिव श्री विनोद सिंह भदौरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने बताया है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेहगांव के पत्र दिनांक 20 मई 2026 से अवगत कराया है कि श्री विनोद भदौरिया सचिव ग्राम पंचायत भारौलीकलां जनपद पंचायत मेहगांव को मुख्यालय पर उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया, किन्तु सचिव द्वारा मुख्यालय पर पहुंचने से साफ इन्कार कर दिया गया। कलेक्टर जिला भिण्ड के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत में साफ-सफाई नहीं पायी गई तथा अन्य योजनाओं की प्रगति भी न्यून पाई गई। जिससे कलेक्टर भिण्ड द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। अतः विनोद सिंह भदौरिया, सचिव ग्राम पंचायत भारौलीकलां जनपद पंचायत मेहगांव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत मेहगांव नियत किया जाता है तथा निलंबन अवधि में संबंधित को शासन नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।