राज्य
20-May-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। घमापुर थाना क्षेत्र में बल्दीकोरी की दफाई निवासी एक प्राईवेट टीचर के साथ ऑनलाईन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है| सायबर ठग ने टीचर के मोबाइल पर ओटीपी लिंक भेजी और मैडम को झांसा दिया कि आपके बैंक में पैसे आना है इसी बहाने से ओटीपी पूछा, लिंक क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया और 1 लाख 60 हजार रुपए निकल गए| घमापुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार वल्दीकोरी की दफाई निवासी 47 वर्षीय प्राईवेट टीचर श्रीमति प्रकाश मिश्रा गत 10 मई को लगभग 10.30 बजे अपने घर पर थी तभी उसके मोबाइल पर कॉल आया, कॉल करने वाले ने बोला कि मैडम आपके अकाउंट मे पैसे आना है। हमने कोई लिंक ओटीपी भेजा है बता दिजीए। उसने अपने मोबाईल मे आया लिंक को जैसे ही टच किया तो उसका मोबाईल थोड़ी देर के लिए बंद हो गया (हैक हो गया) 10-15 मिनट बाद जैसे ही अपना मोबाईल चालू किया तो उसी मोबाईल नम्बर जिसमे टूकॉलर में नाम अब्दुल अजीम आ रहा था से कॉल आया और बोला की मेडम आपके पैसे पहुंच गये। जब उसने अपना फोनपे से अकाउंट चैक किया तो देखा की उसके यूनियन बैंक अकाउंट से कुल 1 लाख 60 हजार रूपये निकल गये थे तुरंत उसी नम्बर पर रिर्टन कॉल किया तो कॉल नही लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 20 मई 2026 / 06.27