जबलपुर, (ईएमएस)। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन (पीएनबी) जबलपुर द्वारा पारिवारिक मिलन का कार्यक्रम विगत दिवस इंडियन कॉफी हाउस सदर में आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम मल्होत्रा ने कटक में आयोजित ऑल इंडिया बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज फेडरेशन की राष्ट्रीय कांफ्रेंस के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा ए. आई .बी .पी .ए .आर. सी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर प्रेम मल्होत्रा का पुष्प मालाओं द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया। कार्यक्रम में हाउजी श्रीमती अर्चना भट्टाचार्य द्वारा खिलाई गई ।नए सदस्यों ओ पी श्रीवास्तव एवं अमरेश प्रसाद का बुके द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम की सफलता में कमल भारद्वाज, वी पी श्रीवास्तव, अजय आहूजा आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर के सैनी एवं संचालन योगेन्द्र भार्गव द्वारा किया गया। सुनील साहू / मोनिका / 20 मई 2026 / 06.36