क्षेत्रीय
20-May-2026


सीतापुर(ईएमएस)। इंडियन बैंक के अंचल कार्यालय सीतापुर द्वारा बुधवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले की मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर उनकी सफलता का उत्सव मनाया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मान राशि और स्मृतिचिह्न देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में बाबू राम सावित्री देवी इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा शिखा वर्मा, जिन्होंने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए 97.60 प्रतिशत अंक हासिल किए, तथा कक्षा 10 की छात्रा कशिश वर्मा, जिन्होंने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इंडियन बैंक द्वारा दोनों छात्राओं के में सम्मान धनराशि स्थानांतरित की गई। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और निरंतर लगन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं समाज और जिले का नाम रोशन करती हैं। बैंक अधिकारियों ने छात्राओं को भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंधक ओम प्रकाश वर्मा एवं प्रधानाचार्य अरुण कुमार वर्मा ने छात्राओं की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। समारोह में रनवीर सिंह गोला, मनोज कुमार, दीपक गोस्वामी, वर्षा पाठक, पूजा वर्मा और वरिष्ठ प्रबंधक अंकुश श्रीवास्तव सहित बैंक के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान यह संदेश भी दिया गया कि इंडियन बैंक शिक्षा, सामाजिक विकास और प्रतिभाओं को प्रोत्साह के लिए आगे भी ऐसे आयोजन करता रहेगा। आलोक कुमार बाजपेयी सीतापुर 20-05-2026