क्षेत्रीय
20-May-2026
...


कलेक्टर ने की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, मातृ.शिशु स्वास्थ्य सुधार के दिए निर्देश खरगोन (ईएमएस)। कलेक्टर भव्या मित्तल की अध्यक्षता में कलेक्टर भवन में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। कलेक्टर ने टीकाकरण कार्य की समीक्षा करते हुए आगामी एक सप्ताह में शत-प्रतिशत एचपीवी वैक्सीन लगाए जाने के निर्देश दिए। भीषण गर्मी एवं लू तापघात की संभावना को देखते हुए सभी डिलेवरी प्वाइंट एवं स्वास्थ्य संस्थाओं के लेबर रूम व एनआरसी में एसी/ कूलर लगाने तथा ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था के निर्देश सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय सहित समस्त बीएमओ को दिए गए। जिले में फूड बास्केट उपलब्ध न होने पर पंचायत एवं एनटीपीसी के माध्यम से व्यवस्था के निर्देश दिए। 70 प्रतिशत एक्स.रे लक्ष्य पूर्ण करने के लिए ग्राम स्तर पर शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उच्च जोखिम गर्भवती माताओं का चिन्हांकन नहीं करने वाली कार्यकर्ताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। सिकल सेल जांच एवं उपचार के कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने पर कलेक्टर सुश्री मित्तल ने नाराजगी जताते हुए बीएमओ को शीघ्र प्रगति लाने के निर्देश दिए। ईएमएस/नाजिम शेख/ 20 मई 2026