रहवासी बोले स्ट्रीट लाईट भी काटी, अंधेरे में कॉलोनी में पेयजल टंकी, बगीचा और मंदिर भी नही खरगोन (ईएमएस)। प्रभुकृपा कॉलोनी में पिछले एक माह से कॉलोनी में स्ट्रीट लाईट बंद है। अब कॉलोनाईजर पेयजल सप्लाय बंद करने की धमकी दे रहा है। यह शिकायत करते हुुए रहवासियों ने एसडीएम से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। कलेक्ट्रेट पहुंचे राजाराम यादव, राहुल पाटीदार, सतीष यादव, राजेश भारद्वाज, विपुल गुप्ता आदि ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपे शिकायती आवेदन में बताया कि कॉलोनाईजर की वादाखिलाफी से कॉलोनीवासी आक्रोषित है। रहवासियों ने कहा स्ट्रीट लाईट बंद होने से रात के समय सुरक्षा को लेकर चिंतित है। इतना ही नही खेतीहर इलाका होने से रात्रि के समय जहरीले जीव-जंतूओं के काटने का डर भी बना रहता है। राजेश रोकड़े, कृष्णा महाजन, धर्मेंद्र भावसार, शैलेंद्र सोनी, सतीष सांवले आदि ने बताया 2020 से करीब 300 प्लॉट है, फिलहाल 60 परिवार निवासरत है। अब भी कई प्लॉट खाली है। पिछले तीन महिने से गार्डन का मेटेनेंस नही किया गया है। कॉलोनी में न तो चौकीदार है न ही सीसीटीवी कैमरे है। इतना ही नही कॉलोनी से लगा छत्रधारी हनुमान मंदिर जाने का रास्ता भी बंद कर दिया। कॉलोनाईजर ने सभी शासकीय अनुमति का हवाला देकर प्लॉट बेचे थे, लेकिन अब बैंक में ऋण के लिए आवेदन करते है तो रेरा मांगा जा रहा है, जो कॉलोनाईजर ने लिया नही। रहवासियों का कहना है कि सुविधाएं मुहैया कराने के बजाय कॉलोनाईजर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है। हम अतिरिक्त सुविधाएं नही मांग रहे। प्लॉट बिक्री के दौरान जो वादे किए थे, वह पूरे कराए जाए। ईएमएस/नाजिम शेख/ 20 मई 2026