खरगोन (ईएमएस)। शहर के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता विजय मोरे को करणी सेना का संभाग उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मप्र अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह डोडिया ने की है। नियुक्ति में प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश संगठन महामंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आशा व्यक्त की कि विजय मोरे अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए संभाग में मजबूत टीम गठन करेंगे और करणी सेना के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। अपनी नियुक्ति पर श्री मोरे ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन की रीति-निति अनुसार वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों के साथ समूचे संभाग में करणी सेना को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। मोरे की नियुक्ति पर खरगोन सहित इंदौर संभाग के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। ईएमएस/नाजिम शेख/ 20 मई 2026