क्षेत्रीय
21-May-2026
...


जगदलपुर(ईएमएस)। जिले के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र में इंद्रावती नदी पर बने नारायणपाल पुल से एक युवक के छलांग लगाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। मृतक की पहचान कोंडागांव जिले के सुलाहटी निवासी युवराज दास मानिकपुरी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने अचानक पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय नाविकों ने संयुक्त रूप से नदी में सर्च अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद युवक के शव को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व परिचितों से पूछताछ के आधार पर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)21 मई 2026