कांकेर(ईएमएस)। जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भीरागांव में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान के लिए पानी टैंकर उपलब्ध कराया गया है। यह पहल भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी की ओर से की गई। ग्रामीणों की मांग पर टैंकर उपलब्ध कराए जाने के बाद गांव में राहत और खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से काफी हद तक राहत मिलेगी। ग्रामीणों के अनुसार, छठी, मरनी, बिहाव और देवजात्रा जैसे सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के दौरान पानी की भारी कमी होती थी, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब टैंकर मिलने से ऐसी समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यह टैंकर भविष्य में किसी भी आपात स्थिति या पेयजल संकट के समय उपयोगी साबित होगा। टैंकर का लोकार्पण जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनाराम तेता ने किया। इस अवसर पर सरपंच बेबी गावड़े, जनपद सदस्य भुनेश्वर कोरेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मिंदी सोनवानी, उपसरपंच धर्मेंद्र रावटे, सचिव रवि साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। ईएमएस(राकेश गुप्ता)21 मई 2026