कांकेर(ईएमएस)। जिले के कोतवाली पुलिस ने पंडरीपानी चौक के पास अवैध रूप से शराब बेचते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक पर शराब लेकर ग्राहक तलाश रहे हैं। इस पर टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान जागेश्वर सोरी (32 वर्ष, निवासी बाबूसाल्हेटोला, थाना कांकेर) और गणेश राम मंडावी (43 वर्ष, निवासी डूमरपानी, थाना नरहरपुर) के रूप में बताई। तलाशी के दौरान दोनों के पास से झोले में रखी 31 बोतल देशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत करीब 2680 रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ईएमएस(राकेश गुप्ता)21 मई 2026