राज्य
21-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) अकाउंटेंट्स फेडरेशन मालवा चेप्टर के प्रेजिडेंट सीए अपूर्व अशोक कंसल को अकाउंटेंट्स फेडरेशन के वार्षिक स्थापना दिवस पर आयोजित एक भव्य समारोह में बेस्ट प्रेसिडेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। फेडरेशन के 8 राज्यों में फैले 19 चैप्टर्स तथा 10000 से अधिक लाइफ मेंबर्स के बीच इंदौर के मालवा चैप्टर को लगातार दूसरे वर्ष प्रतिष्ठित बेस्ट चैप्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि चैप्टर की निरंतर उत्कृष्ट कार्यशैली, सक्रियता को दर्शाती है। सीए कंसल के नेतृत्व में मालवा चैप्टर को लगातार दूसरे वर्ष यह सम्मान प्राप्त किया है। यह चैप्टर की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, नवाचारपूर्ण पहल, फेडरेशन गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता एवं सर्वश्रेष्ठ ब्रांडिंग के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर जोनल चेयरमैन सीए राजेश सेहलोत, सीए नीरज जैन, सीए पुष्कर जैन, सीए आनंद जैन सहित अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे। आनंद पुरोहित/ 21 मई 2026