नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों के लिए ऑटो टैक्सी की हड़ताल है। 21 से 23 मई तक ऑटो टैक्सी हड़ताल की घोषणा की गई है। फिलहाल ओला-ऊबर और रैपिडो की सर्विस सामान्य है। ऑटो-टैक्सी की हड़ताल आज से दिल्ली-एनसीआर में शुरू हो गई है। दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम फरीदाबाद जैसे शहरों के उन लाखों लोगों को अगले तीन दिन तक भारी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है जो अपने सफर के लिए ऑटो, टैक्सी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि फिलहाल ओला-ऊबर और रैपिडो जैसी सर्विस के जरिए कैब की बुकिंग चालू है और कुछ यूनियन ने खुद को हड़ताल से अलग कर लिया है। अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के बैनर तले दिल्ली-एनसीआर के दर्जनों ट्रांसपोर्ट संगठनों ने 21 से 23 मई तक परिचालन बंद रखने का ऐलान किया है। ऑटो-टैक्सी की हड़ताल आज से दिल्ली-एनसीआर में शुरू हो गई है। दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम फरीदाबाद जैसे शहरों के उन लाखों लोगों को अगले तीन दिन तक भारी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है जो अपने सफर के लिए ऑटो, टैक्सी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि फिलहाल ओला-ऊबर और रैपिडो जैसी सर्विस के जरिए कैब की बुकिंग चालू है और कुछ यूनियन ने खुद को हड़ताल से अलग कर लिया है। अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के बैनर तले दिल्ली-एनसीआर के दर्जनों ट्रांसपोर्ट संगठनों ने 21 से 23 मई तक परिचालन बंद रखने का ऐलान किया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/21/ मई/2026