राज्य
21-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-1230 में सवार यात्रियों को उस समय बेहद कड़वे अनुभव से गुजरना पड़ा, जब तकनीकी खराबी के कारण विमान का एयर-कंडीशनिंग सिस्टम ठप हो गया। आरोप है कि दिल्ली से पुणे जाने वाली इस उड़ान के यात्री काफी देर तक उमस और दमघोंटू गर्मी के बीच विमान के भीतर ही फंसे रहे। यह उड़ान मंगलवार सुबह 4:40 बजे रवाना होने वाली थी। यात्रियों को सुबह 4:20 बजे ही बोर्डिंग कराकर विमान में बिठा दिया गया था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण विमान सुबह 7:45 बजे के बाद ही उड़ान भर सका। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/21/ मई/2026