राज्य
21-May-2026


भोपाल,(ईएमएस)। मध्यप्रदेश के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों में अब परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं की पारदर्शिता बढ़ाने और परिणाम समय पर घोषित करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है। नई व्यवस्था के तहत कॉपियों की जांच ऑनलाइन माध्यम से होगी, जिससे त्रुटियों में कमी आएगी और मूल्यांकन प्रक्रिया तेज होगी। विभाग ने विश्वविद्यालयों को शैक्षणिक कैलेंडर का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही अकादमिक गुणवत्ता सुधारने के लिए आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली विकसित करने पर भी जोर दिया गया है। नंदिनी परसाई/ 21 मई 2026