राज्य
21-May-2026
...


पटना, (ईएमएस)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की 35 वीं पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्व.सदानंद सिंह की 83 वीं जयंती गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम पटना में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा ने की। इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने अपने निजी आवास पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को उनके 35वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण किया। साथ ही उन्होंने पूर्व विधान सभा अध्यक्ष स्व. सदानंद सिंह के 83 वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व.राजीव गांधी की प्रतिमा और स्व.सदानंद सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डॉ.मदन मोहन झा ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश को आधुनिक भारत की दिशा दी तथा सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज और युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए। वहीं स्व सदानंद सिंह ने बिहार कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और जनसरोकार की राजनीति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि राजीव गांधी का बलिदान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सदानंद सिंह का राजनीतिक जीवन सादगी, संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, ब्रजेश प्रसाद मुनन, विधान पार्षद राजीव कुमार, डॉ.संजय यादव, स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय, मिन्नत रहमानी, सरवत जहां फातमा, कुमार आशीष, शशिकांत तिवारी, कमलदेव नारायण शुक्ला, अरविन्द लाल रजक, वैद्यनाथ शर्मा, मंजीत आनन्द साहू, चन्द्रप्रकाश सिंह, करुणा सागर, पंकज यादव, प्रेमचंद सिंह, सुनील कुमार सिंह, मृणाल अनामय, चन्द्रभूषण राजपूत, अनुराग चंदन, संजय महाराज,विमलेश तिवारी, रीता सिंह,, मुन्द्रिका सिंह यादव, नदीम अंसारी, हीरा सिंह वग्गा, रंजीत कुमार वाल्मीकी, तारक चैधरी, नूरी बेगम, रानी तिवारी, सत्येन्द्र बहादुर, निशांत करपटने, शंकर स्वरूप, अखिलेश्वर सिंह, डॉ. कुमारी सोनी, प्रकाश चन्द्र झा, अंकुर कुमार राज, प्रभात कुमार चन्द्रवंशी, विशाल यादव, विकास कुमार झा, सुजीत चौधरी, शम्स तवरेज आदि उपस्थित थे। संतोष झा- २१ मई/२०२६/ईएमएस