राज्य
21-May-2026


हाजीपुर, (ईएमएस)। रेलवे द्वारा गाड़ी सं. 63387/63388 जमालपुर-गया-जमालपुर मेमू का दानापुर मंडल के नवादा और वारिसलीगंज स्टेशनों के मध्य बाघी बरडीहा स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ होने की तिथि में आंशिक बदलाव किया गया है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि संशोधन के पश्चात अब दिनांक 23 मई से गाड़ी सं. 63388 गया-जमालपुर मेमू 16.26 बजे बाघी बरडीहा स्टेशन पहुंचेगी और 16.27 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह दिनांक 24 मई से गाड़ी सं. 63387 जमालपुर-गया मेमू 11.09 बजे बाघी बरडीहा स्टेशन पहुंचेगी और 11.10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। संतोष झा- २१ मई/२०२६/ईएमएस