क्षेत्रीय
21-May-2026
...


फिरोजाबाद(ईएमएस)आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी संतोष शर्मा के निर्देश पर मंगलवार को जसराना क्षेत्र में अवैध ताड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। यह संयुक्त अभियान संयुक्त आबकारी आयुक्त आगरा जोन, उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार और जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाया गया। उपजिलाधिकारी जसराना, क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक जसराना और थाना जसराना पुलिस की संयुक्त टीम ने पाड़म क्षेत्र में ताड़ी के ठिकाने पर दबिश दी। टीम ने मौके से लगभग 75 लीटर अवैध ताड़ी बरामद कर उसे नष्ट कर दिया। इस दौरान एक अभियुक्त नवीन कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने साफ किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। ए. शर्मा/ईएमएस फिरोजाबाद