व्यापार
21-May-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गुरुवार को भारतीय रुपया 52 पैसे की तेजी के साथ ही 96.34 रुपये पर बंद हुआ। आज सुबह रुपया शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक निचले भाव से 41 पैसे चढ़कर 96.45 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि निवेशक अब भी पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने या कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने की आशंका के मद्देनजर भू-राजनीतिक जोखिम और तेल की कीमतों को लेकर सतर्क हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आज सुबह रुप्या 96.25 पर खुला। फिर शुरुआती कारोबार में 96.45 प्रति डॉलर तक पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 41 पैसे अधिक है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर 96.86 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 96.95 प्रति डॉलर तक भी टूट गया था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दिखान वाला डॉलर सूचकांक 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 99.18 पर रहा। ईएमएस 21मई 2026