क्षेत्रीय
21-May-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) जेठ के महीने में गर्मी अपने पूरे यौवन पर नजर आ रही है | भीषण गर्मी से जहां दिन के समय सड़के सूनी नजर आ रही हैं वहीं रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं है | दिन के समय अधिकतम तापमान जहां 44 डिग्री तक पहुंच गया वहीं रात के समय भी न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया | भीषण गर्मी के चलते अब लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है | सुबह दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं | दोपहर 10:00 ही तापमान 40 डिग्री तक आ जाता है | और शाम को सूर्यास्त के बाद भी गर्म हवाएं पीछा नहीं छोड़ रही हैं | फिलहाल मौसम का मिजाज देखते हुए गर्मी से राहत के कोई असर नजर नहीं आ रहे हैं | शरीर झुलसाने भरी गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा नजर आ रहा है दुकानदार भी दोपहर के समय खाली बैठे दिखाई दे रहे हैं | गर्मी के चलते इस समय शीतल पिए पदार्थ की दुकान पर लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है | दूसरी तरफ दोपहर के समय बस और ट्रेन में यात्रा करना काफी कष्ट दायक साबित हो रहा है | दोपहर के समय लग रहा है मानों धरती और आसमान एक साथ आग उगल रहे हैं |