ग्वालियर ( ईएमएस ) | दिए गए कार्यों में लापरवाही बरतने पर श्री राजीव सिंघल तत्कालीन सहायक यंत्री, क्षेत्र क्र. 22 एवं श्री राकेश कुशवाह, (उपयंत्री) तत्कालीन, क्षेत्राधिकारी, क्षेत्र क्र. 22 को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा जारी आदेशानुसार वार्ड क्र. 62 गौशाला मोड से एफ.सी.टी.एस प्लांट तक डामरीकरण रोड कार्य कराये जाने के लिए दिनांक 07.02.2025 को कार्यादेश जारी किया गया, जिसमें 01 वर्ष से अधिक समय में कार्य प्रारंभ नहीं हो पाने के संबंध में जब अद्योहस्ताक्षरकर्ता के द्वारा संज्ञान लिया गया, तो पाया गया कि जिस स्थान से डामरीकरण रोड का कार्य किया जाना है। वह विवादित स्थान है। इस कारण निविदा को निरस्त करना पड़ा। उपयंत्री द्वारा उक्त रोड निर्माण के संबंध में प्रकरण नोटशीट दिनांक 11.07.2024 को रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, कि मौका निरीक्षण किया गया, जिसमें गौशाला से एफ. सी.टी.एस तक कच्चा रोड बताया गया है। इस संबंध में उपयंत्री द्वारा अनुमापन तैयार कर स्वीकृति हेतु प्रकरण अग्रेषित किया गया है। उपयंत्री द्वारा यह तत्थ नहीं जांचा गया की जिस स्थान से मार्ग निर्माण किया जाना है, वह स्थान विवादित है, एवं किसका स्वामित्व है। उपयंत्री द्वारा अधुरी एवं अपूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जो आपके द्वारा वास्तविक भौतिक/वैधानिक स्थिति को जांच/परिक्षण के बगैर ही उपयंत्री की रिपोर्ट आगामी स्तर पर स्वीकृति हेतु अग्रेषित की गई, जिसके के परिणाम स्वरूप उक्त निविदा निरस्त करनी पड़ी है। जिस कारण राजीव सिंघल तत्कालीन सहायक यंत्री, क्षेत्र क्र. 22 एवं राकेश कुशवाह, (उपयंत्री) तत्कालीन, क्षेत्राधिकारी, क्षेत्र क्र. 22 को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।