रायपुर (ईएमएस)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026” (15 मई से 05 जून 2026) के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न चरणबद्ध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान केवल एक दिवस तक सीमित न होकर विस्तारित अवधि में संचालित किया जा रहा है, जिसमें जागरूकता, संवाद एवं व्यवहार परिवर्तन आधारित गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 19 मई से 22 मई 2026 तक स्वच्छता एवं वेस्ट मैनेजमेंट विषय पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वाणिज्य निरीक्षक एवं स्टेशन प्रबंधक रेल परिसरों एवं प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों को स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक कर रहे हैं। प्लेटफॉर्मों पर कचरा पृथक्करण सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है तथा यात्रियों को गीले एवं सूखे कचरे के पृथक उपयोग हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही पर्यावरण के अनुकूल प्लास्टिक रहित कटलरी एवं जैव-अवक्रमणीय (Biodegradable) पैकेजिंग के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।