इन्दौर (ईएमएस) 11वीं इनविटेशन गोल्ड कप बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल इन्दौर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की। विद्यालय की गर्ल्स टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की जबकि बॉयज टीम ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। गोवा के डॉन बॉस्को स्कूल में यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस चैम्पियनशिप में एनडीपीएस की इस उपलब्धि पर विद्यालय की चेयरपर्सन सिंधु सुधाकर मेंडके, प्राचार्य विस्टन गोमेज, प्रबंधक डी.एम. ठोकर ने सभी खिलाड़ियों प्रदर्शन और खेल समन्वयक सीमांत श्रीवास्तव, विष्णु चैहान, गायत्री खिची, एवं राजनंदनी सिंह के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। आनंद पुरोहित/ 21 मई 2026