राज्य
21-May-2026


आरोपीगणों के विरूद्ध पूर्व से हैं आपराधिक मामले दर्ज कमला नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं सभी आरोपी आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा गाडी भी जप्त भोपाल (ईएमएस) । थाना कोलार रोड भोपाल में फरियादी अभिनव सेन पिता इन्द्रपाल सेन उम्र 21 साल नि, म.न. 128 बी/2 राजवेद कालोनी कोलार रोड भोपाल ने थाने सूचित किया कि मैं जागरण लेक सिटी मे पढाई करता हूं कि दिनाँक 27/04/26 के रात्री 00.30 बजे सिग्नेचर जे.के रोड़ बैठक केफै कोलार के पास मेरी स्कुटी खराब थी तो मैने अपने दोस्त आयुष को फोन लगाकर सिग्नेचर के सामने बैठक केफै पर बुलाया था ओर वही खड़े होकर आयुष का इंतजार करने लगा तभी वहां पर कोटरा कमला नगर निवासी मेरे पुराने दोस्त पियुष पटेल ,मन्नू और जतिन आये और मुझे माँ बहन की गंदी गंदी गाँलीया देते हुये मेरे से पैसै माँगने लगे मैने पूंछा कि किस बात के पैसै तो बोलने लगे की हमको खर्चे के लिये पैसे दे मैने पैसे देने से मना किया तो पियुष पटेल मेरे साथ हाथ मुक्के से व जतिन ने बाँस के ड़डे से व मन्नू ने किसी चीज से मेरे साथ मारपीट करने लगे और मुझे वहां से उठाकर ले गये जिससे मेरे चेहरे व गर्दन व आँख के पास चोट आई है । फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्र 242/26 धारा 296(b), 115(2), 351(2), 119(1), 3(5) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । पुलिस की तलाश व मुखविर की सूचना के आधार पर आरोपी 1.पियूष पटेल पिता नन्नेवीर पटेल उम्र 21 साल नि.EWS703 कोटरा सुल्तनाबाद थाना कमला नगर भोपाल 2.जतीन महेश्वरी पिता घनश्याम महेश्वरी उम्र 20 साल नि.एल.एफ.47 न्यू हाउसिंग बोर्ड कोटरा सुल्तानाबाद भोपाल 3.हिमांशु द्विवेदी उर्फ मन्नु पिता शांतिलाल द्विवेदी उम्र 21 साल नि.EWS515 कोटरा सुल्तानाबाद भोपाल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया तथा आरोपीगणों से घटना में प्रयुक्त स्कूटी गाडी जप्त की गयी है । जुनेद/21 मई2026