खेल
22-May-2026
...


यो डी जनेरियो (ईएमएस)। ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार एक बार फिर चोटिल हो गये हैं। ऐेसे में अगले माह होने वाले फीफा विश्वकप में उनके खेलने को लेकर एक बार फिर संशय छा गया है। नेमार लंबे समय के बाद हाल ही में मैदान पर लौटे थे जिसके बाद उन्हें विश्वकप के लिए टीम में भी शामिल किया गया था पर अब उनके चोटिल होने से प्रशंसकों में निराशा का भाव है। इसका कारण है कि अब विश्वकप में एक माह से भी कम समय है। 34 साल के नेमार सैंटोस आजकर अपने क्लब की ओर से खेलकर फिटनेस हासिल करने में लगे थे पर सैन लोरेंजो के खिलाफ अपनी टीम के घरेलू कोपा सुदामेरिकाना मैच में वह नहीं उतरे। इसका कारण उनकी पिंडली में लगी चोट को बताया गया है हालांकि क्लब का कहना है कि उनकी चोट गंभीर नहीं है और चिंता की जरुरत नहीं है। सैंटोस टीम के डॉक्टर रोड्रिगो ज़ोगैब ने उम्मीद जतायी है कि नेमार 27 मई को ब्राजील के विश्व कप से पहले होने वाले पहले ट्रेनिंग सेशन के लिए फिट हो जायेंगे। जोगैब ने कहा, नेमार नेशनल टीम में पूरी तरह फिट या लगभग फिट होकर शामिल होंगे। इस बात की भी संभावना है कि वह अगले मंगलवार को डेपोटिर्वो कुएन्का के खिलाफ खेल सकते हैं। गौरतब है कि नेमार ब्राजील के लिए अब तक सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। नेमार ने 128 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 79 गोल दागे हैं। नेमार ने अंतिम बार अक्टूबर 2023 में ब्राजील के लिए खेला था। उस समय उरुग्वे के खिलाफ विश्व कप क्वालिफायर मैच के दौरान उनके घुटने में गंभीर चोट लग गयी थी। इसके बाद से ही वह फिटनेस को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। पिछले साल जनवरी में अपने बचपन के क्लब सैंटोस में लौटने के बाद से, उन्होंने सभी प्रतियोगिताओं में 38 मैचों में केवल 17 गोल किए हैं। ब्राजील के मैनेजर कार्लो एंसेलोटी ने सोमवार को कहा कि नेमार को 26 खिलाड़यिों की टीम में शामिल करने का फैसला उनकी हाल की फॉर्म के आधार पर नहीं किया गया है। साथ ही कहा, उनके लिए यह हमेशा से एक शारीरिक समस्या रही है। उन्होंने पिछले कुछ मैच लगातार खेले हैं। वह विश्व कप के पहले मैच से पहले अपनी शारीरिक फिटनेस में सुधार कर सकते हैं। वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई तक संयुक्त राज्य अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में खेला जाएगा। इसमें ब्राज़ील अपने अभियान की शुरुआत 13 जून को न्यू जर्सी में मोरक्को के खिलाफ करेगा। गिरजा/ईएमएस 22 मई 2026