राज्य
22-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के महिंद्रा पार्क इलाके में उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड (एएनएस) ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई डीसीपी आकांक्षा यादव के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार, 21 मई 2026 को राजस्थानी उद्योग नगर स्थित एक मकान से अवैध रूप से स्मैक बेचने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड की टीम ने मौके पर छापेमारी की। घर के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिस को गेट काटने के लिए कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/22/ मई/2026