राज्य
22-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। करावल नगर की काली घटा रोड पर पुलिया का काम बीच में अटके होने और रोड निर्माण कार्य चलने से स्थानीय लोग परेशान हैं। करीब दो माह पहले पुलिया के नीचे नाला बनाने के लिए सड़क को खोद दिया गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। रूलिया के लिए खोदे गए गड्ढे के चलते शिव विहार और दयालपुर से आने वाले लोगों का पुश्ता रोड पर जाना बंद हो गया है। वहीं सड़क निर्माण होने से रोजाना जाम व धूल-मिट्टी की समस्या बनी हुई है। व्यापारियों का कहना है कि ग्राहकों की आवाजाही बंद होने से कारोबार पूरी तरह प्रभावित हो गया है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द पुलिया निर्माण पूरा कराने की मांग की है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/22/ मई/2026