-28 किलोमीटर लंबी झील, 76 लाख स्क्वेयर मीटर प्लास्टिक जैसलमेर (ईएमएस)। राजस्थान के जैसलमेर में रेगिस्तान के बीच बनाई जा रही कृत्रिम झील इन दिनों चर्चा में है। करीब 242 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस झील में बारिश के पानी को सुरक्षित रखने के लिए 300 माइक्रोन मोटी प्लास्टिक शीट बिछाई गई है। झील की लंबाई 28 किलोमीटर है और इसमें लगभग 76 लाख स्क्वेयर मीटर प्लास्टिक का उपयोग किया गया है, ताकि रेतीली जमीन पानी को सोख न सके। प्लास्टिक शीट के ऊपर मिट्टी की परत भी डाली गई है, जिससे यह लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी। इस परियोजना से जैसलमेर और बाड़मेर के करीब 50 लाख लोगों को सालभर पानी उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। नंदिनी परसाई /22 मई 2026