जबलपुर, (ईएमएस)। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से वर्ष 2006 में दीक्षित आर्यिका श्री 105 उपशम मति माताजी एवं आर्यिका श्री 105 श्रुत मति माताजी की सड़क दुर्घटना में हुई समाधि के बाद पूरे जैन समाज में रोष व्याप्त है। दुखी जैन समाज द्वारा विनयांजलि सभा का आयोजन श्री विद्यासागर सभा भवन चरहाई में मुनि श्री 108 निष्कम्प सागर जी महाराज मुनि श्री 108 निष्काम सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री 105 मगन सागर जी महाराज के सानिध्य में किया गया, जिसमें सभी वक्ताओं से इस संबंध में अपने विचार रखे और संकल्प लिया कि आगे ऐसे दुर्घटनाएं ना घटे इस हेतु हम सबको प्रयास करना है विनयांजलि सभा में विधायक अभिलाष पांडे एवं पूर्व विधायक विनय सक्सेना में अपने विचार व्यक्त किए । महाराज श्री ने अपने प्रवचनों में कहा कि समाज को जागना चाहिए समाज की शोभा साधू संतो से है साधु की चर्या समाज पर निर्भर होती है जैन साधु अपने सिद्धांतों और नियमों का पालन किसी भी परिस्थिति में हो वह करता ही है ऐसी घटनाएं आगे कभी न घटे इसके इसलिए संकल्पित होकर प्रयास करेंगे तभी सही विनयांजलि होगी । विनयांजलि सभा में पंचायत सभा के अध्यक्ष कैलाशचंद जैन, प्रधानमंत्री अनिल गुड्डा, नवयुवक सभा के अध्यक्ष नितिन बेटियां,पिसनहारी तीर्थ के कोषाध्यक्ष सुबोध कामरेड,लार्डगंज जैन मंदिर के अध्यक्ष राजेश जैन,संरक्षिणी सभा के चक्रेश मोदी तथा जैन मिलन अग्रवाल कॉलोनी के अध्यक्ष मनोज जैन (सी ए )तथा बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे। सुनील साहू / मोनिका / 22 मई 2026