क्षेत्रीय
22-May-2026
...


दतिया ( ईएमएस ) | बसई थाना क्षेत्र में 17 साल की लड़की से युवक ने दुष्कर्म कर डाला । नाबालिग की शिकायत पर गुरुवार देर रात पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, करीब दो माह पहले वह दोपहर के समय खेत पर जा रही थी। इसी दौरान वीरू अहिरवार पीछे से आया और उसका मुंह दबाकर पास की झाड़ियों में ले गया। वहां आरोपी ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने थप्पड़ मारते हुए उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। डर और बदनामी के भय से किशोरी ने यह बात किसी को नहीं बताई। पीड़िता के अनुसार 18 मई को आरोपी ने फिर रास्ते में रोक लिया और फोटो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी ने घर पहुंचकर अपने माता-पिता को पूरी बात बताई। परिजनों ने पहले सामाजिक बदनामी के डर से शिकायत नहीं की, लेकिन आरोपी लगातार धमकी देता रहा। इसके बाद गुरुवार रात पीड़िता अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी वीरू अहिरवार के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।