क्षेत्रीय
22-May-2026
...


- बूथ प्रबंधन से लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं पर मंथन* फिरोजाबाद(ईएमएस) भारतीय जनता पार्टी जिला फिरोजाबाद द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश मंत्री/एमएलसी विजय शिवहरे ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर किया। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षण वर्ग प्रेरणादायी एवं अनुशासित वातावरण में शुरू हुआ। सात सत्रों में हुआ वैचारिक मंथन प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता विजय शिवहरे ने बूथ प्रबंधन एवं मन की बात विषय पर संबोधित किया। उन्होंने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। द्वितीय सत्र वैचारिक अधिष्ठान पर प्रदेश सह संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ यादवेन्द्र प्रताप सिंह ने विचार रखे। सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता ने की। तृतीय सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज ने भाजपा का इतिहास व विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी ने की। चतुर्थ व्यवहारिक सत्र में प्रदेश मंत्री/विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने संबोधित किया। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन चतुर्वेदी ने की। पंचम सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने विचार परिवार विषय पर विस्तृत चर्चा की। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष महेश राजपूत ने की। छठे सत्र में पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौधरी ने कार्य पद्धति विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सत्र की अध्यक्षता मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी ने की। सातवें व अंतिम सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने सरकार की योजनाएं व उपलब्धियां एवं संगठन की भूमिका विषय पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गरीब कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। उन्होंने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और युवा उत्थान की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति, राष्ट्र निर्माण और जनसेवा जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, संगठन के प्रति निष्ठा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण को सशक्त बनाते हैं। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी अनिल चौधरी, टूंडला विधायक प्रेम पाल सिंह धनगर, पूर्व विधायक हरिओम यादव, शिव सिंह चक, मोहन देव शंखवार, पूर्व जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता, मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी, महेश राजपूत, सुमन चतुर्वेदी, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. अमित गुप्ता, संदीप श्रीवास्तव, नीतू श्रीवास्तव, ठा. राघवेंद्र सिंह, राजीव यादव, अजीत राजपूत, ओमेन्द्र बघेल, विपिन शिवहरे सहित जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री आकाश शर्मा ने किया। ए. शर्मा/ईएमएस फिरोजाबाद