क्षेत्रीय
22-May-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। चितरंजन दास वार्ड व पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड एवं आसपास के वार्ड कि मूल समस्याओं को लेकर चितरंजन दास के पार्षद प्रमोद पटेल, सैय्यद ताहिर अली पूर्व पार्षद पंडित मोतीलाल नेहरू एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ व कांग्रेस के कार्यकताओं द्वारा गोहलपुर चौक पर धरना प्रदर्शन कर अपनी मागों को पुरजोर तरीके से रखी गई नगर निगम कि ओर से अधिकारी कमलेश श्रीवास्तव व अन्य उपस्थित हुए| उन्होंने सभी मांगो पर गौर करते हुए सभी मांगो को स्वीकार किया और आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारम्भ कर दिये जाएगे एवं पंडित मोतीलाल नेहरू मै गाजी नगर मै पानी की टंकी का निर्माण दीपावली ,दशहरे के तुरंत बाद होगा उसके उपरांत धरना समाप्त किया गया| इस अवसर पर विधायक लखन घनघोरिया विधायक, सौरभ शर्मा शहर काग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमरीश मिश्रा नेता प्रतिपक्ष नगर निगम,अख्तर अंसारी पार्षद,कलीम खान पार्षद,राकेश पांडेय पार्षद,ताहिर अली पूर्व पार्षद, इस्तियाक अंसारी पूर्व पार्षद,माया देवी पटेल वरिष्ठ नेत्री, मकसूद अंसारी आदि उपस्थित थे| सुनील साहू / मोनिका / 22 मई 2026 / 02.59