राष्ट्रीय
22-May-2026
...


मुंबई, (ईएमएस)। मुंबई में सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स के जरिए होने वाली साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। डेटिंग ऐप पर हुई एक साधारण बातचीत ने 38 वर्षीय युवक को 21.5 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा दिया। आरोपी महिला ने पहले दोस्ती की, फिर ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर युवक को ठग लिया। पुलिस के अनुसार, मुंबई के भायखला इलाके में रहने वाला एक इंटीरियर डिजाइनर कुछ दिनों पहले बंबल डेटिंग ऐप पर एक युवती के संपर्क में आया था। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई, लेकिन धीरे-धीरे महिला ने युवक का भरोसा जीत लिया। बाद में बातचीत और फिर पर होने लगी। भरोसा कायम होने के बाद महिला ने युवक को ऑनलाइन शेयर और फॉरेक्स ट्रेडिंग से कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाया। उसने युवक को नाम के प्लेटफॉर्म पर निवेश करने की सलाह दी और बड़े रिटर्न का दावा किया। युवक ने 1 अप्रैल को शुरुआत में 50 हजार रुपये निवेश किए। इसके बाद उसे एक डैशबोर्ड पर भारी मुनाफा दिखाया गया, जिससे उसका विश्वास और बढ़ गया। आरोपी लगातार उसे अधिक निवेश करने के लिए उकसाते रहे। अगले कुछ हफ्तों में युवक ने अलग-अलग बैंक खातों में 10 लाख और 11 लाख रुपये समेत कुल 21.5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में युवक को उसके अकाउंट में करीब 69 लाख रुपये का मुनाफा दिखाई दिया। लेकिन जब उसने रकम निकालने की कोशिश की, तब आरोपियों ने 30 प्रतिशत “एडवांस टैक्स” जमा करने की मांग की। लगातार और पैसों की मांग होने पर युवक को शक हुआ और उसने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल सेंट्रल रीजन साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजैक्शन और कथित महिला के सोशल मीडिया प्रोफाइल्स की जांच कर रही है। संजय/संतोष झा- २२ मई/२०२६/ईएमएस