राज्य
22-May-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय की खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की क्रॉप क्वालिटी लेबोरेट्री ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज (एनएबीएल) से मान्यता प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि क्रॉप क्वालिटी लेबोरेट्री के लिए एनएबीएल एक्रेडिटेशन की प्रक्रिया के अंतर्गत मार्च माह में सफलतापूर्वक मूल्यांकन पूर्ण किया गया था। दरअसल यह एनएबीएल प्रमाणन विस्तृत तकनीकी मूल्यांकन, गुणवत्ता मानकों एवं परीक्षण प्रक्रियाओं की जांच के उपरांत प्रयोगशाला को प्रदान किया गया। यह मान्यता इस बात का प्रमाण है कि प्रयोगशाला में फसलों, खाद्य पदार्थों एवं कृषि उत्पादों की जांच राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप, वैज्ञानिक सटीकता एवं विश्वसनीयता के साथ की जाती है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होने पर कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा ने पूरी टीम को बधाई दी। सुनील साहू / मोनिका / 22 मई 2026 / 06.16