राज्य
22-May-2026
...


- इसी भावनाओं के श्रीफल के साथ रविवार को गुरूभक्त पहुंचेंगे अशोकनगर भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के जैन समाज द्वारा चातुर्मास को लेकर बैठक और तैयारियां प्रारंभ हो गई है। जैन धर्म के शीर्ष संत मुनि सुधासागरजी महाराज का मंगल वर्षायोग राजधानी भोपाल में होने की पूरी-पूरी संभावना है। राजधानी में इसको लेकर विभिन्न मंदिर समितियों एवं सामाजिक संगठनों की बैठक हो रही हैं। अपनी भावनाओं का श्रीफल लेकर समाज के अनेकों गुरूभक्त रविवार 24 मई को अपनी श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ अशोक नगर पहुंचेंगे। सूत्रधार रवीन्द्र जैन (पत्रकार) ने जानकारी देते हुए बताया कि मुनिश्री को चातुर्मास हेतु श्रीफल भेंट करने के लिए सकल जैन समाज उत्साहित हैं। रविवार को प्रात: 6 बजे संकल्प के साथ गुरूभक्तों ने ठाना हैं, मुनिश्री को भोपला लाना है। सकल जैन समाज एवं राष्ट्रीय जैन शासन एकता संघ के तत्वावधान में राजधानी के 80 मंदिर समितियों के अध्यक्ष एवं विभिन्न सामाजिक संगठन के पदाधिकारी अपनी अपनी टीम के साथ एकसाथ रवाना होंगे। अंशुल जैन/ 22 मई, 2026