राज्य
22-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ द्वारा मनोज परमार के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार भाटिया का प्रथम नगरागमन पर ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर स्वागत अभिनन्दन किया। विधायक भाटिया को गौपुर कॉलोनी चौराहा स्थित कार्यालय से रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जगह- जगह मंच बैनर लगाकर उनका हारफूल शॉल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। अपने इस अभिनन्दन से अविभूत भाटिया ने खुशी जताते कहा कि इंदौर में इतना सम्मान उन्हें यादगार रहेगा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक भाटिया ने कहा कि बंगाल चुनाव में जनता को भय मुक्त वातावरण का विश्वास दिखाते हुए भाजपा ने सीटें हासिल की। यह कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। इन्दौर आगमन पर भाटिया ने सबसे पहले श्री खजराना गणेशजी के दर्शन किये। तत्पश्चात अखिल भारतीय बलाई महासंघ के गोपुर कॉलोनी चौराहा स्थित कार्यालय पर पहुंचे। यहां पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने मनोज परमार के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बजरंग दल से तन्नू शमा, विहिप से पप्पू कोचले, भवानी कुशवाह, विकास पथरोड़, कमल शर्मा, राजेश सिंह सिसोदिया, गोलू रघुवंशी, रोहित आंजना, रवि मकवाना, दिनेश कुलपारे दिनेश चौहान, पवन भावसार, दिनेश हिरवे, सुनीता ठाकुर, अनुराधा वैद्य, विमला भंडारी, संगीता पाटोदी, रूपमती राठौर, ज्योति सिंगोड़, उर्मिला आचार्य, जूली राठौर ने पुष्प गुच्छ भेट कर विधायक भाटिया का स्वागत किया। समारोह के समापन पर मनोज परमार ने आमंत्रितों का आभार माना। आनंद पुरोहित/ 22 मई 2026