इन्दौर (ईएमएस) आगामी 1 एवं 2 जून को स्थानीय आनंद मोहन माथुर सभागृह, बापट चौराहा, पर आयोजित होने वाले ज्योतिष वास्तु महोत्सव एवं देवज्ञ सम्मान समारोह की रूपरेखा तैयार करने हेतु ज्योतिष वास्तु कर्मकांड शोध संस्थान द्वारा एक बैठक का आयोजन भुवनेश्वरी धाम पर किया गया। इस अवसर पर ज्योतिष-वास्तु पोस्टर का विमोचन भी किया गया। आचार्य संतोष भार्गव (राष्ट्रीय अध्यक्ष) व रामचंद्र वैदिक (अध्यक्ष, मध्य प्रदेश ज्योतिष परिषद) एवं अन्य विद्वान ज्योतिषाचार्यों के आतिथ्य में हुई इस बैठक में जुगल बाबा, शिव मेहता, रामशंकर तिवारी, अशोक चतुर्वेदी, हरिओम जोशी, प्रकाश गौंड, गिरीश व्यास, भवानी शंकर शास्त्री, रवि अग्रवाल, राजेश शर्मा, सुनील भार्गव उपस्थिति रहें। संतोष भार्गव ने मीटिंग में प्राप्त सुझावों के अनुरूप आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। आनंद पुरोहित/ 22 मई 2026