मुंबई (ईएमएस)। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे की तेजी के साथ ही 95.96 पर बंद हुआ। इससे पहले आज सुबह शुरुआती कारोबार में रुपयास 18 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.18 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में मामूली नरमी, भू-राजनीतिक तनाव में कमी के शुरुआती संकेतों और रिजर्व बैंक के सक्रिय हस्तक्षेप से घरेलू मुद्रा को थोड़ा समर्थन मिला है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.30 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 96.18 तक पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 18 पैसे अधिक था। रुपया गुरुवार को 50 पैसे की बढ़त के साथ 96.36 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दिखाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 99.24 पर रहा। ईएमएस 22 मई 2026