राष्ट्रीय
22-May-2026
...


महोबा (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय लल्लू ने शुक्रवार को शब्दों की मर्यादा को लांघते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देकर घटिया राजनीति का प्रदर्शन किया. सोशल मीडिया मे उनका यह वीडियो वायरल होते ही हँगामा शुरू हो गया. भाजपा की जवाबी बयानबाजी एवं चारो और से आलोचना शुरू होने पर अजय राय ने अपने कदम पीछे करते हुए वीडियो को एआई से निर्मित करार दिया है. महोबा मे नीट की छात्रा के अपहरण और 16 दिनों तक गैगरेप किये जाने के मामले मे शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे अजय राय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ संवाद मे बेहद घटिया, अमर्यादित और गाली गलौज की भाषा का प्रयोग किया.बगैर किसी सूचना के हुए उनके दौरे के इलेक्ट्रोनिक व सोसल मीडिया मे चले विभिन्न आपत्तिजनक वीडियो आनन फ़ानन मे सुर्खियों मे आ गए. दो अलग अलग वीडियो मे अजय राय ने पहले जिले के पुलिस अधीक्षक के लिए गाली का इस्तेमाल किया तो दूसरे वीडियो मे उन्होंने प्रधान मंत्री को सीधे तौर पर अपशब्द कहे.सोसल मीडिया मे वीडियो चलने से हंगामा खड़ा हो गया.मोदी समर्थको ने श्री राय के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी शुरू कर दी. उधर मुख्यालय के एक होटल मे चल रहे जिला भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग मे यह खबर पहुंची तोमोके पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओ का आक्रोश उबल पड़ा. यहां चल रहे ब्याख्यान के दौरान कार्यकर्ताओ ने अजय राय के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. प्रशिक्षण मे उपस्थित चित्रकूट धाम मंडल से विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सेंगर ने पहल करके माहौल को शांत कराया. उन्होंने कहा की कांग्रेस नेता के बयान उनके संस्कारों को प्रदर्शित करते है. राजनीति मे भाषा की मर्यादा आवश्यक है किन्तु चुनावों मे बार बार मिल रही पराजय से विपक्षी दल के नेता बोखला उठे है. विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के लिए उनकी टिप्पणीयो का जवाब आगामी समय मे देश की जनता देगी. उल्लेखनीय है की महोबा जिला इन दिनों राजनैतिक दलों के नुमाइंदो की विवादित टिप्पणी और बड़बोले पन के लिए देश दुनिया मे चर्चा मे है. हमीरपुर महोबा के समाजवादी पार्टी से सांसद अजेंद्र लोधी ने भी पिछले दिनों पार्टी के प्रदर्शन कार्यक्रम मे मीडिया से रूबरू होकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्द कहे थे. सपा सुप्रीमो ने तब सांसद के बयान से पल्ला झाड़ लिया था.श्री लोधी के बयान की तब कड़ी आलोचना हुयी थी.भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र गुप्ता की शिकायत पर पुलिस द्वारा सांसद के खिलाफ गंभीर धाराओं मे मुकदमा भी दर्ज किया गया था. हरी कृष्ण पोद्दार