राज्य
22-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) राजपूत समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मुस्लिम युवक के खिलाफ ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग करते कहा कि इस मुद्दे पर समाजजनों में भारी आक्रोश है। राजपूत समाज प्रतिनिधिमंडल द्वारा पुलिस आयुक्त को ज्ञापन देकर दोषी पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि महापुरुषों के सम्मान के लिए वह प्रतिबद्ध है किसी भी प्रकार का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं यदि आगामी 7 दिनों के भीतर अशांति फैलाने वाले उक्त युवक पर वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई, तो समाजजन उग्र आंदोलन करने पर विवश होंगे तत्पश्चात कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। ज्ञात हो कि स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप पर सोशल साइट्स पर की गई अमर्यादित टिप्पणी से समाजजन में भारी नाराजगी देखी जा रही है। आनंद पुरोहित/ 22 मई 2026