:: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मानसून से पहले तैयारी; जियोलॉजिस्ट ने दी जल संचयन की तकनीकों की जानकारी :: इंदौर (ईएमएस)। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व वर्षा जल के संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ने अपनी कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेनवाटर हार्वेस्टिंग विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस वर्चुअल कार्यशाला में नगर पालिक निगम इंदौर के सभी जोनल अधिकारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री सहित शहर के रजिस्टर्ड प्लम्बर और ठेकेदारों ने सहभागिता की। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जियोलॉजिस्ट सुधींद्र मोहन शर्मा ने वर्षा जल संचयन की विभिन्न आधुनिक तकनीकों, वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं के उचित रखरखाव और इस दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से तकनीकी जानकारी दी। इस महत्वपूर्ण आयोजन में अपर आयुक्त आशीष पाठक सहित निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रकाश/22 मई 2026