हरिद्वार (ईएमएस)। भीषण गर्मी के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु ड्यूटी पर तैनात हरिद्वार पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से एसएसपी हरिद्वार द्वारा यातायात ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मचारियों को पानी, जूस एवं बिस्किट वितरित किए गए। ड्यूटी के दौरान लगातार धूप एवं गर्मी में कार्य कर रहे पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों द्वारा उनका हालचाल जाना गया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने अधीनस्थ ड्यूटी कर्मियों को नियमित रूप से पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका तत्काल समाधान करें तथा आवश्यकता पड़ने पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं। हरिद्वार पुलिस की अपील गर्मी लगातार बढ़ रही है। सभी नागरिक पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, धूप में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें तथा स्वयं को हाइड्रेटेड रखें। (फोटो-13) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/22 मई 2026