मृतक मासूम के पिता का शव पुलिस ने ज्वालापुर क्षेत्र से रेलवे ट्रेक से किया बरामद महिला से घटना के सम्बंध में पूछताछ के बाद भी नहीं मिल सकी ठोस जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर होगा मासूम की मौत का खुलासा, पुलिस कर रही इंतजार हरिद्वार (ईएमएस)। दो जुडवा बच्चों में एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मृतक के पिता ने बीती देर शाम कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतका की पत्नी ने मृतक की पहचान अपने पति के रूप में की है। पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की गई है। लेकिन अभी तक पुलिस को मासूम की संदिग्ध मौत और उसके पिता के सुसाइड के सम्बंध में कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लग पाई है। पुलिस मासूम के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने की प्रतिक्षा कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मासूम की मौत के रहस्य से पर्दा उठ सकेगा। बताते चले कि उप जिला मेला अस्पताल हरिद्वार की इमरजेंसी में गुरूवार की सुबह करीब साढे दस बजे दो जुडवा बच्चों को लेकर एक महिला होटल कर्मचारी के साथ लेकर पहुंची। जहां पर तैनात चिकित्सक द्वारा एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। चिकित्सक के अनुसार दूसरे बच्चे की हालत ठीक है, लेकिन दूसरे बच्चे की मौत का कारण प्रथम दृष्ट्या स्पष्ट नहीं हो सका है। चिकित्सक द्वारा बच्चे के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए पुलिस को सूचना भेज दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी गई। मायापुर चैकी प्रभारी ऋषिकांत पटवाल ने बताया कि उप जिला मेला अस्पताल से मिले एक मैमो से सूचना मिली थी कि एक महिला शिवमूर्ति गली स्थित जजय श्री कृष्ण होटल के कर्मचारी के साथ दो जुडवा बच्चों को लेकर अस्पताल थी। जिनमें एक बच्चा मृत था, जबकि दूसरे बच्चे का उपचार किया जा रहा है। मृतक बच्चे के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक समेत महिला बबली पत्नी राघवेन्द्र जोशी से प्रारम्भिक घटना की जानकारी जुटाने का प्रयास किया। लेकिन घटना के सम्बंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि महिला से उसके पति राघवेन्द्र जोशी का मोबाइल नम्बर लेकर उससे सर्म्पक करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल स्वीच ऑफ मिला। पुलिस उसके पति की तलाश में जुटी थी कि इसी दौरान देर शाम को कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र स्थित रेलवे ट्रेक पर एक व्यक्ति का शव पुलिस ने सूचना पर बरामद किया। जिसके पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान राघवेन्द्र जोशी उम्र 30 वर्ष निवासी टिकमगढ मधय प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जब उप जिला मेला अस्पताल में अपने दूसरे बच्चे का उपचार करा रही महिला से मृतक की शिनाख्त कराई गई तो उसने मृतक की पहचान अपने पति राघवेन्द्र जोशी के रूप में की। चैकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने घटना के सम्बंध में मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नि से घटना के सम्बंध में बच्चे की मौत और पति के सुसाइड के सम्बंध में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं लग सकी। पुलिस मृतक बच्चे के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मिलने की प्रतिक्षा कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मासूम की मौत के कारणों से पर्दा उठ सकेगा, जबकि दूसरा बच्चा स्वास्थ्य है। पुलिस अब मासूम के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मिलने की प्रतीक्षा कर रही है। जिसके मिलने के बाद ही मासूम की रहस्मयी मौत और उसके पिता के सुसाइड की गुत्थी से पर्दा उठ सकेगा। (फोटो-09) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/22 मई 2026