लेख
23-May-2026
...


शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय, पश्चिमे तिथि, अष्टमी, रविवार, पुष्य नक्षत्रे, वृष/शूल योगे, विव करणे, कर्क की चंद्रमा, भद्रा 16/19 मूल प्रारंभ रात्रि 11/47 वृक्षारोपण औषध सेवन, वधु प्रवेश तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, योगी, भोगी, कुशलवक्ता, प्रवक्ता, धनी मानी तथा व्यवसायी उत्तर वाला शिक्षक शिक्षाविद तथा शिक्षा शास्त्री लेक्चरार तथा प्रोफेसर होगा। मेष राशि :- तनाव व उदर रोग, मित्र लाभ, राज भय होगा, विवेक से कार्य बनाने का ध्यान रखे। वृष राशि :- मनोवृत्ति संवेदनशील रहे, कार्यगति अनुकूल चिन्ता कम होगी, ध्यान रखे। मिथुन राशि :- किसी प्रयोजन से हानि, मनोवृत्ति संवेदनशील रहेगी, कार्यगति उत्तम होगी। कर्क राशि :- कार्य व्यवस्था की चिंता बनी ही रहेगी, प्रयास करने से लाभ अवश्य होगा। fिसंह राशि :- भोग ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी, कार्य गति उत्तम सुख के साधन अवश्य ही बनेंगे। कन्या राशि :- आर्थिक योजना पूर्ण होगी, समय पर सोचे कार्य पूरे होंगे, रुके कार्य बन ही जायेंगे। तुला राशि :- पारिवारिक बाधायें परेशान करेगी, विरोधी तत्व कष्ट प्रद होंगे, ध्यान रखे। वृश्चिक राशि :- मानसिक बेचैनी, उदविघ्नता से बचे तथा समय पर लाभान्वित अवश्य होंगे। धनु राशि :- कुटुम्ब की समस्याएं कष्ट प्रद हो तथा व्यर्थ भ्रमण से व्यय अवश्य ही होगा। मकर राशि :- योजनाएं फलीभूत हो, सफलता के साधन जुटाए तथा कार्य बने ध्यान दे। कुंभ राशि :- स्वभाव से खिन्नता, मानसिक बेचैनी तथा मानसिक कष्ट से स्वस्थ्य शरीर पीड़ा होगी। मीन राशि :- तनाव क्लेश व अशांति बनेगी, परिश्रम विफल होगे, कार्यगति मंद होगी। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका