राज्य
23-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। यह मामला जनकपुरी के एसएस मोटा सिंह स्कूल ट्रस्ट में से जुड़ा है, जहां एक 3 साल की बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंज़ाम दिया गया था। छात्रा के माता-पिता की शिकायत के बाद स्कूल स्टाफ के सदस्यों के खिलाफ पाॅस्को का केस भी दर्ज किया गया था। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में मानहानि की शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता साहिब सिंह वर्मा की ओर से पेश हुए वकील प्रवीण कुमार ने कहा कि यह शिकायत सौरभ भारद्वाज द्वारा ट्विटर (एक्स) पर कई पोस्ट के जरिए प्रवेश वर्मा की एसएस मोटा सिंह स्कूल ट्रस्ट में कथित भूमिका के बारे में सवाल उठाए गए हैं। जबकि उनका इससे कोई संबंध नहीं है। कथित भूमिका के बारे में लगाए गए आरोपों के आधार पर दर्ज की गई। सौरभ भारद्वाज का आरोप है कि स्कूल ट्रस्ट से बीजेपी नेताओं के करीबी जुड़े हुए हैं और उन्हें बचाने के लिए राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल किया जा रहा है। दरअसल दिल्ली के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता प्रवीण कुमार ने बताया कि यह मामला सौरभ भारद्वाज द्वारा एसएस मोटा सिंह स्कूल ट्रस्ट में प्रवेश वर्मा की भूमिका के बारे में पोस्ट करने के बाद दर्ज किया गया था, जहां एक छात्रा के माता-पिता ने स्टाफ के सदस्यों के खिलाफ पीओसीएसओ का मामला दर्ज कराया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/23/ मई/2026