कोलकाता (ईएमएस)। कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के एक पार्षद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक पार्षद का शव उनके घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं दोनों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर दुख जताया। पार्टी नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं विपक्ष ने कानून-व्यवस्था और राजनीतिक दबाव जैसे मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से मिले सबूतों और मोबाइल कॉल डिटेल समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। सुबोध/२३ -०५-२०२६