कोरबा (ईएमएस)। कोरबा अंचल के दादरखुर्द क्षेत्र स्थित वंदे छत्तीसगढ़ मीडिया (यू-ट्यूब) कार्यालय का शुभारंभ एवं उद्घाटन हुआ। उसके शुभारंभ एवं उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, वाणिज्यिक कर (आबकारी), श्रम मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन और कोरबा नगर निगम महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत सम्मिलित हुई। इस अवसर पर वंदे छत्तीसगढ़ मीडिया परिवार की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, वाणिज्यिक कर (आबकारी), श्रम मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का एक मजबूत एवं सशक्त स्तंभ है, जो समाज की समस्याओं, विचारों और जनभावनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करता है। पत्रकारिता केवल समाचारों का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता, पारदर्शिता और सकारात्मक परिवर्तन लाने की एक महत्वपूर्ण शक्ति भी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वंदे छत्तीसगढ़ मीडिया निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज और प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नई उपलब्धियां स्थापित करेगा। इस गरिमामय अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत सभापति, नूतन सिंह, पत्रकार शत्रुघ्न साहू, लक्ष्मीकांत त्रिवेदी, संदीप शर्मा, समीर गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष,वैभव शर्मा, ओम पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। - 25 मई