क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। बाहरी दिल्ली। शाहबाद डेरी थाना क्षेत्र में कल रात ई-रिक्शा चालक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। 31 वषी्रय ई-रिक्शा चालक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर उस पर चाकू से कई वार किए। मृतक के स्वजन का कहना है कि बीती छह मई को सवारी बैठाने को लेकर कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था, इसी रंजिश में हत्या की गई है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है। - नई दिल्ली/ईएमएस/25/ मई/2026